उत्तराखंड

हल्द्वानी: अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP का कार्यभार, बोले नशे और महिला अपराध पर रहेगा विशेष फोकस

हल्द्वानी: आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल जिले के SSP का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर फ्रॉड पर अंकुश, यातायात व्यवस्था में सुधार और पर्यटन स्थलों पर बेहतर पुलिस प्रबंधन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने और चौकियों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा। सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। एसएसपी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और आमजन का विश्वास जीतना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *