उत्तराखंड

दिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं

हल्द्वानी: भारतीय सेना, स्पार्क मिंडा फाउंडेशन और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पांच दिवसीय मेगा सीएसआर कैंप आयोजित किया जा रहा है। ‘सक्षम’ पहल के तहत मां कमली बैंक्वेट हॉल में 24 से 28 सितंबर तक सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक कैंप चलेगा।

कैंप के माध्यम से हल्द्वानी, ऊधम सिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों के करीब चार हजार दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। यहां चलने-फिरने, बोलने, सुनने और देखने संबंधी दिव्यांगता वाले लोगों को नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जरूरतमंदों को कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, वॉकर, एल्बो क्रच और वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराने के साथ उपकरणों की फिटिंग भी की जा रही है। श्रवण जांच के बाद जरूरत के अनुसार श्रवण यंत्र दिए जा रहे हैं। नेत्र जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।

इसके अलावा यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, कैरियर काउंसलिंग, व्यावसायिक मार्गदर्शन और रोजगार संबंधी सहायता दी जा रही है। भारतीय सेना और प्रशासन के सहयोग से दूरदराज क्षेत्रों के लाभार्थियों को भी कैंप तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *