उत्तराखंड

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी कल शहर में इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

जिलाधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी 25 अक्टूबर, 2026 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

माननीय मुख्यमंत्री हड़खोला हेलीपैड, पिथौरागढ़ से प्रस्थान कर अपराहन 04:45 बजे गौलापार हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे और हेलीपैड से प्रस्थान कर राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस गौलापार, काठगोदाम पहुंचेंगे। तत्पश्चात मा. मुख्यमंत्री सायं 6:45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *