उत्तराखंड

हल्द्वानी: भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भुवन जोशी का जोरदार स्वागत

हल्द्वानी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भुवन जोशी का पार्टी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी,वरिष्ठ नेता प्रकाश रावत,मीडिया प्रभारी नितिन राणा,काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट समेत कई कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भुवन जोशी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया और पार्टी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *