सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- 56 हजार करोड़ के रोडमैप से जल-सीवर नेटवर्क का होगा कायाकल्प
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने जल और सीवर नेटवर्क के कायाकल्प का विजन रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पूरे दिल्ली के लिए 56,000 करोड़ रुपये का वाटर मास्टर प्लान तैयार किया गया है। केंद्र के वित्त मंत्रालय के जरिये एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 2,500 करोड़ का लोन मंजूर हुआ है। इस दौरान जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे।
द्वारका में 50 एमजीडी, चंद्रावल में 105 एमजीडी और बवाना में 2 एमजीडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरे। बिजवासन, पल्ला, सिरसपुर में यूजीआर पूरे, चंद्रावल कमांड में 1,200 करोड़ की पाइपलाइन विस्तार परियोजना प्रगति पर है।43.96 वर्ग किमी क्षेत्र, 9 यूजीआर और 8 विधानसभा कवर होंगी
मुखर्जी नगर, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी, आजादपुर, केशवपुरम, पीतमपुरा, शालीमार बाग, त्रिनगर, पश्चिम विहार, रानी बाग, वजीरपुर, अशोक विहार को लाभ
836 किमी का आधुनिक नेटवर्क, जिसमें 570 किमी नई पाइपलाइन
2.15 लाख हाउस कनेक्शन, 100% मीटरिंग, नॉन-रेवेन्यू वाटर को 45% से घटाकर 15% पर लाने का लक्ष्य

28 नए डिसेंट्रलाइज्ड एसटीपी के लिए 2,990 करोड़ के वर्क ऑर्डर जारी
पुराने एसटीपी अपग्रेड के लिए 1,090 करोड़ के ऑर्डर
114 अनधिकृत कॉलोनियों में 2,012 करोड़ से सीवर नेटवर्क पूरा, 1,28,633 घरों को कनेक्शन
276 कॉलोनियों में काम जारी, 647 कॉलोनियों में 5.44 लाख घरों को कनेक्शन प्रगति पर