शिल्पकार समाज की आयोजित हुई बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी : शिल्पकार सेवा संस्थान राजेन्द्र नगर हल्द्वानी द्वारा शिल्पकार सेवा संस्थान राजेन्द्र नगर वार्ड 12 गली नंबर 01 के भवन मे वार्षिक सार्वजनिक बैठक (आम बैठक) का आयोजन किया गया जिसमे संस्थान के द्वारा पूर्व मे किये गए कार्य, आय-व्यय और संस्थान की आगे की रुपरेखा तैयार की गई साथ ही संस्थान द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष सेवा निवृत कैप्टेन हरीश चन्द्र जी द्वारा ये घोषणा की गई की प्रतिवर्ष दो आर्थिक रूप से कमजोर शिल्पकार समाज की बालिकाओं को विवाह हेतु संस्थान द्वारा जाँच के बाद सही पाने पर नि:शुल्क संस्थान व आर्थिक मदद के रूप मे शादी के कार्यक्रम मे लगने वाली कोई एक सामग्री(वस्तु) नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही अध्यक्ष हरीश चन्द्र ने कहा की शिल्पकार समाज के बच्चों को जों आर्थिक रूप से कमजोर हो और पड़ने मे अच्छे हो उनका भी पढ़ाई का खर्च संस्थान द्वारा वहन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टेन हरीश चन्द्र जी द्वारा की गई व कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार पिन्नु सह -मंत्री शिल्पकार सेवा संस्थान ने किया।
कार्यक्रम मे प्रकाश चन्द्र (उपाध्यक्ष), रमेश चन्द्र (मंत्री),संजय शेखर (कोषाध्यक्ष),प्रचार-मंत्री ,राजेन्द्र लाल, नवीन चन्द्र ,हरीश सिंनौली, नवल किशोर, जीवन लाल, जीवन लाल बनोली,त्रिलोक बनोली, भूपेंद्र कुमार,माधव राम,अनिल कुमार,जगदीश चन्द्र, जी आर टम्टा कार्यकारिणी के सदस्यो के साथ-साथ कर्नल ज्ञान चढ़, आर. आर आर्य,राजेंद्र प्रसाद, हरीश चंद्र, रमेश चंद्र, पनि राम, समीर आर्या, राधा आर्या, प्रीति आर्या, हरी प्रसाद, संत देव,बी एल आर्या, शंकर राम आदि लोग उपस्थित रहे।
