लालकुआं : आगामी त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस चेयरमैन मुकेश बोरा ने किया वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
आगामी त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद पर बोनस वितरण, अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादक सम्मानित
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। पशुपालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनकी मेहनत से ही दुग्ध संघ की गतिविधियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की सबसे बड़ी ताकत है। संघ का प्रयास है कि दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके आर्थिक हितों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी ।
कार्यक्रम के दौरान बिंदुखत्ता क्षेत्र रावत नगर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, खुरियाखत्ता तृतीय, समेत चित्रकूट एवं तिवारी नगर प्रथम ग्रामीण क्षेत्रों में बोनस वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
संघ की ओर से तैयार समिति प्रगति विवरण में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 तथा 1 अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को समितियों की प्रगति एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया।

