उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने द्वारा हरिद्वार कुंभ-2027 की वेबसाइट, गीत और आधिकारिक लोगो लॉन्च

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में हरिद्वार कुंभ-2027 की वेबसाइट, गीत और आधिकारिक लोगो लॉन्च किया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार हरिद्वार कुंभ-2027 को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आयोजन से जुड़ी प्रामाणिक जानकारियां डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी।
यह ऐतिहासिक आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक वैभव को भी प्रदर्शित करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित रहे।

हरिद्वार कुंभ-2027 का आधिकारिक लोगो शहर की धार्मिक पहचान, मां गंगा के प्रति श्रद्धा और सनातन परंपरा की विशेषताओं को दर्शाता है। इसमें मां गंगा, हर की पैड़ी क्षेत्र, धनुष पुल और सूर्योदय की दिव्य छटा को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही शिव प्रतिमा, साधु-संतों, सनातन परंपरा के प्रतीक त्रिशूल और डमरू तथा मां मनसा देवी और मां चंडी देवी की पहाड़ियों को भी स्थान दिया गया है। लोगो में समाहित ये प्रतीक हरिद्वार की आध्यात्मिक महत्ता और कुंभ की सांस्कृतिक विरासत को अभिव्यक्त करते हैं। इसका उपयोग आयोजन से संबंधित प्रचार सामग्री, प्रकाशनों और डिजिटल मंचों पर किया जा सकेगा। इससे कुंभ की दृश्य पहचान को एकरूपता के साथ प्रस्तुत करने और आयोजन के प्रचार-प्रसार को व्यवस्थित स्वरूप देने में मदद मिलेगी।

कुंभ मेला-2027 का लोगो तैयार करने के लिए मेला प्रशासन ने राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों से डिजाइन आमंत्रित किए थे। प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से 13 श्रेष्ठ और मौलिक डिजाइनों पर चयन समिति ने विचार किया। इसके बाद विकासनगर के जगजीतपुर, हरिद्वार निवासी मधु शर्मा द्वारा प्रस्तुत डिजाइन का चयन किया गया। इसी डिजाइन के आधार पर हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो को अंतिम रूप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *