हरियाणा

अध्यापकों ने राज्यसभा सांसद के समक्ष रखीं मांगें

अंबाला : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा के आवास पर मुलाकात की। जिला महासचिव प्रकाश गिल के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग की कि वर्ष 2009 से पहले सरकारी विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों को अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा से राहत दी जाए। इसके साथ ही, उन्होंने नेशनल पेंशन सिस्टम के दायरे में आ रहे सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की पुरजोर मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सांसद कार्तिक शर्मा ने अध्यापकों को आश्वस्त किया कि वे शिक्षक पात्रता परीक्षा के मुद्दे को संसद के पटल पर प्रमुखता से उठाएंगे। इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। सांसद द्वारा मांगों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाने पर संघ के पदाधिकारियों और उपस्थित सैकड़ों अध्यापकों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *