उत्तराखंड

प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक

अल्मोड़ा : मानसून सीजन को देखते हुए जनपद प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने विकासभवन सभागार में आपदा प्रबंधन एवं मानसून पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद में की गई तैयारियों की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण, कंट्रोल रूम की स्थापना, विभागीय नोडल अधिकारियों की तैनाती, जेसीबी-डोजर की व्यवस्था, खाद्यान्न एवं दवाओं का अग्रिम भंडारण तथा वैकल्पिक मार्गों की पहचान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रस्तुतीकरण के बाद प्रभारी सचिव डॉ. पांडे ने प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि मानसून स्वयं आपदा नहीं है, बल्कि इसके दौरान भूस्खलन, बाढ़, सड़क अवरुद्ध होना जैसी परिस्थितियां चुनौती बनती हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में रिस्पांस टाइम को न्यूनतम रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने सभी विभागों को टीम वर्क की भावना से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बेहतर समन्वय से ही राहत कार्यों को प्रभावी बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *