दिल्ली

दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र 7 अगस्त से

दिल्ली : दिल्ली की आठवीं विधानसभा का छठा सत्र शुक्रवार, 7 अगस्त को सुबह 11 बजे पुराना सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उपराज्यपाल के आदेश पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सदन की बैठकें 7, 10 और 11 अगस्त को होंगी और प्रत्येक बैठक निर्धारित कार्य पूरा होने तक चलेगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही का समय बढ़ाया भी जा सकता है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार सभी नोटिस  पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से प्रस्तुत किए जाएंगे। सदस्यों की सुविधा के लिए नोटिस शाखा और नेवा सेवा केंद्र में सहायता उपलब्ध रहेगी। नियम 280 के तहत जनहित के विषय उठाने के इच्छुक सदस्य बैठक से एक कार्य दिवस पहले शाम पांच बजे तक नोटिस दे सकेंगे। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सत्र सदस्यों को जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने और दिल्ली के विकास संबंधी विषयों पर रचनात्मक चर्चा का अवसर देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संसदीय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सत्र को सार्थक बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *