दिल्ली

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खौफ: एच1एन1 के 3565 केस

दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त तक एच1एन1 के कुल 3565 मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली के 3006 और दिल्ली से बाहर के 559 मामले शामिल हैं। अकेले 29 अगस्त को दिल्ली में 199, जबकि बाहर के 59 नए मामले दर्ज किए गए।

इंफ्लूएंजा ए और बी को मिलाकर दिल्ली में अब तक 4107 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली से बाहर के मामलों को जोड़ने पर यह संख्या 5020 तक पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने लोगों को घबराने से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सामान्य खांसी, जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति में मरीजों को अनावश्यक रूप से अस्पताल जाने से बचना चाहिए। हालांकि, तेज बुखार, अधिक ठंड लगना या सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। विशेषज्ञों ने बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से भी बचने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *