उत्तराखंड

खटीमा : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में रंगोली प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का विकसित भारत @2047’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकसित भारत की अपनी कल्पना को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेखा पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. संजय गंगवार ने किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा देव ने किया। इस अवसर पर डॉ. इंदु शेखर ममगई, डॉ. पिंकी भट्ट, डॉ. नमिता सामंत, डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. सरिता, डॉ. रोमा गुहा, डॉ. नवीन मेहरा, डॉ. सुरेंद्र पडियार, डॉ. पूजा एवं मसरूर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजकों ने प्राचार्य महोदय, निर्णायक मंडल, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रुप-1 की मनीषा, प्रियंका एवं दीपा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ग्रुप-2 की चंद्रकला , ममता ने तथा तृतीय स्थान ग्रुप-3 की इरम, काशिफ एवं मुस्कान ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *