बाजपुर

राजकुमार के समर्थन में विभिन्न वार्डो में पं0 अविनाश शर्मा और जितेन्द्र शर्मा सोनू ने किया चुनाव प्रचार

बाजपुरः निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में पं0 अविनाश शर्मा ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क कर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि राजकुमार को इस बार मौका दे। इस बार नगर पालिका क्षेत्र के लोग बदलाव चाहते है। अहंकार को तोड़ना चाहते है और अहंकार को तोड़ने के लिए राजकुमार को भारी मतों से विजयी बनाए। पं0 जितेन्द्र शर्मा सोनू ने कहा कि राजकुमार को बाजपुर क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है उन्होने अपील करते हुए कहा कि चुनाव निशान बल्ला पर मोहर लगाकर राजकुमार को अपना स्नेह दे। इस दौरान नीरज सोनी,लाला श्याम सुंदर,सुभाष शर्मा,राजकुमार शर्मा रम्मी,बब्बू सैफी ,प्रेम शर्मा सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *