उधम सिंह नगरबाजपुर

पालिकाध्यक्ष गित्ते ने किया टाईल्स रोडों का शिलान्यास

बाजपुर: पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि से नगर के वार्ड नं.1 मझराप्रभु में लगभग दस लाख रूपये की लागत से बनने वाली तीन टाईल्स रोडों व वार्ड नं.7 संजय नगर में 15 लाख रूपये की लागत से बनने वाली टाईल्स रोड़ों का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त नारियल फोड़कर किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष गित्ते ने कहा कि नगर की प्रत्येक गली टाईल्स रोड से चमचमायेगी। नगर का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस दौरान वार्डवासियों ने पालिकाध्यक्ष गित्ते का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर आदित्य चानना, जगतजीत सिंह, सुशील वर्मा, दलीप चानना, बलवीर सिंह , बी0डी0मिश्रा, चीनू यादव, जितेन्द्र यादव, भूरा, गोबरधन चन्द्रा,सन्नी मेंहदीरत्ता, शरद सक्सैना, शाहनवाज अहमद,, चन्दन सक्सैना,विवेक पाण्डेय, नन्दलाल यादव, संजय धीमान, सुमित कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *