उधम सिंह नगरबाजपुर

कांग्रेस हाईकमान ने वरूण कपूर को रूद्रपुर व गुरजीत सिंह गित्ते को काशीपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया

बाजपुरः उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन सूर्यकान्त धस्माना ने युवा कांग्रेसी नेता वरूण कपूर को रूद्रपुर विधानसभा का व पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते को काशीपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। कपूर व गित्ते के प्रभारी बनने पर कांग्रेसियों व उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *