उत्तराखंड

हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल

हल्द्वानी: हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एस बैंड के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार 2 नवंबर को शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BH 0219 और UK 18 E 6717 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कालाढूंगी निवासी 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट और रुद्रपुर निवासी 28 वर्षीय राजू गुप्ता पुत्र कृष्ण मुरारी लाल की मौत हो गई।

दुर्घटना में कालाढूंगी बंदोबस्ती निवासी 32 वर्षीय बृजेश सती पुत्र जगदीश चंद्र सती और रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेम शंकर शर्मा पुत्र गंगाधर शर्मा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। हादसे में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *