उत्तराखंड

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर घर-घर तैयारियां जोरो पर

काशीपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर घर-घर तैयारियों के साथ मेवा-मिष्ठान और कई प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाकर तैयार किए गए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों को सजाकर तैयार करने के साथ भगवान की मनोहारी नटखट लीलाओं की झांकियां सजाई जा रही हैं। आज रात 12 बजे अजन्मे का जन्म होते ही घर-घर खुशियां मनाई जाएंगी। बधाइयों का सिलसिला बना रहेगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सालभर से इंतजार कर रहे थे। आज वो घड़ी आ गई है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में बेहद उमंग और उत्साह का माहौल बना हुआ है। जन्माष्टमी पर व्रत उपवास करने के साथ नंदलाला का जन्मोत्सव मनाने के लिए कई लोगों ने घरों पर मावा, मेवा, मिश्री से भरपूर केक बनाकर तैयार किए हैं। इसे लल्ला का जन्म होते ही काटेंगे और उसका भोग लगाकर आपस में बांटकर खुखियां मनाएंगे।

जन्माष्टमी से एक दिन पहले शहर के सभी प्रमुख मंदिरों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों के अलावा आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाकर तैयार कर लिया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं युवा अव्यवस्थाओं की लीलाओं की मनोहारी झांकियां सजाकर तैयार कर रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकियां सजाने के लिए युवा और बच्चों में बेहद उमंग और उत्सुक का माहौल बना रहा। बच्चों ने घरों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर राधा-कृष्ण, कंस वध, कंस कारागार, बर्फ एवं रुई से कैलाश पर्वत आदि जैसी मनोहारी झांकियां सजाई। युवाओं और बच्चों ने सजावटी समान पर पॉकेट मनी खर्च की।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज श्री कुमारतनय सभा मंदिर को आकर्षक झांकी से सजाया गया। बता दें कि जन्माष्टमी पर आज यहां आठ बजे से भजन कीर्तन का आयोजन शुरू होगा। रात साढ़े ग्यारह बजे आरती और 12 बजे नंदलाल का जन्मोत्सव होगा। साढ़े बारह बजे से प्रसाद वितरण होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ज्यादातर श्रद्धालु दिनभर उपवास कर रात 12 बजे नंदलाला का माखन, मेवा, मिसरी से भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाएंगे। मंदिरों एवं घरों मे भगवान कृष्ण की विधानपूर्वक पूजा करने के साथ आरती करेंगे। मंदिरों में पहुंचकर भगवान की विशेष स्तुति करेंगे। इससे पहले दिनभर घरों एवं मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। वही श्रद्धालु दिनभर कान्हा जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *