बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से प्रदेश में बंद किए गए स्कूलों को फिर से खोलने की अपील की
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि योगी सरकार की ओर से यूपी के एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा एक सही निर्णय है पर ये कदम चुनावी अधिक लगता है। उन्होंने शिक्षक भर्ती के लिए आंदोलनरत छात्रों की भी सुनने के लिए सरकार से अपील की है। वहीं, प्रदेश में बंद किए गए 30 हजार स्कूलों को खुलवाने की भी अपील की है। उन्होंने जारी किए गए बयान में कहा कि-
1. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अगले छह महीने में (अर्थात विधानसभा आमचुनाव तक) एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा हालांकि विलम्ब से उठाया गया सही किन्तु चुनावी कदम ज्यादा लगता है
2. इतना ही नहीं बल्कि यहां 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों को लेकर इन वर्गों के 6,800 अभ्यार्थी अपनी नियुक्ति के लिये भूखे-प्यासे लगातार आन्दोलनरत हैं, उनके बारे में भी सरकार को पूरी सहानुभूतिपूर्वक जरूर सोचना चाहिये, क्योंकि उन्हें वास्तविक राहत सरकार ही दे सकती है।
