टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
काशीपुर: काशीपुर टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हेरिटेज में शपथ ग्रहण समारोह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया।
इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2026-27 एवं 2027 -28 के लिए मयंक गुप्ता अध्यक्ष, विकास वर्मा उपाध्यक्ष, विवेक जैन सचिव, विकास अग्रवाल एवं वैभव जिंदल उपसचिव, त्रिलोक शर्मा कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा ऑडिटर व स्वतंत्र नवीन प्रचार मंत्री चुने गए हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य हरीश नेगी व विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल सदस्य डॉ चंद्र शेखर जोशी एड. ने विद्या देवी माँ सरस्वती के फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। तत्पश्चात नई कार्यकारिणी द्वारा अपने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
समारोह में अधिवक्ता मुकेश सक्सेना, प्रमोद चौहान, निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत वर्मा, निवर्तमान सचिव कृष्ण कुमार अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, नवनीत गोयल, अंकुर अग्रवाल, अमन गुप्ता, अश्वनी सैनी, तुषार अरोरा, सौरभ रस्तोगी, शाश्वत सहगल व अपूर्व चित्रांश आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
