कुंजापुरी के निकट श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी
टिहरी:उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। टिहरी के नरेंद्रनगर के पास कुंजापुरी के दर्शन के लिए जा रहे गुजरात के श्रद्धालुओं की बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी तक 5 लोगों की मौत की खबर है। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। फिलहाल रेस्क्यू एजेंसियां मौके पर हैं।
जानकारी के मुताबिक गुजरात के श्रद्धालु बस मां कुंजापुरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी हिंडोलाखाल के पास कुंजापुरी से पहले बस अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर SDRF , पुलिस एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं।
