उपकारागार हल्द्वानी के नियमित निरीक्षण पर पहुंचे डीएम,स्किल डेवलपमेंट को बढ़ाने पर दिया जोर
हल्द्वानी:नैनीताल जिले के जिला जज हरीश गोयल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने शुक्रवार को हल्द्वानी उपकारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के उपरांत डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि नियमित निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सभी बंदियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और विधिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।
डीएम रयाल ने बताया कि जेल में स्किल डेवलपमेंट को लेकर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में यदि आवश्यकता हुई तो बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।
