बाजपुर से चोरी हुई कार गढ़मुक्तेश्वर से बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
बाजपुर: चोरी हुई हुण्डई क्रेटा कार को पुलिस ने महज 8 दिनों में बरामद करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें दिनांक 10 सितंबर 2025 को बरहेनी थाना बाजपुर निवासी संदीप कुमार ने थाना बाजपुर में सूचना दी थी कि उनकी हुण्डई क्रेटा कार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से छानबीन शुरू की। जहां जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई कार गढ़मुक्तेश्वर फ्लाईओवर के नीचे एक और संदिग्ध शिफ्ट डिजायर कार खड़ी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दो शातिर चोरों हनुमान सिंह गुज्जर , निवासी दोसा, राजस्थान व सतीश गुज्जर, निवासी दोसा, राजस्थान को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हुण्डई केटा कार, एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किए गए।
वहीं पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे 8 सितंबर को नैनीताल घूमने आए थे और वापसी में बाजपुर से उक्त वाहन चोरी किया। पुलिस ने बताया कि पहले भी दोनों अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास रहा है । वहीं पुलिस टीम में निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को किया। साथ ही दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
