उत्तराखंडबाजपुर

मतदान व मतगणना की समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करायी जाएः यशपाल आर्य

आर्य ने राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखण्ड को भेजा पत्र

बाजपुर : नेता प्रतिपक्ष व बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखण्ड को पत्र भेज कर मतदान व मतगणना समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराये जाने की मांग की है l उन्होंने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। दिनांक 14 अगस्त 2025 को मतदान और मतगणना होनी है। इस चरण में मतदाताओं की संख्या दहाई में होती है इसलिए जीत और हार का अंतर बेहद कम होता है कभी कभी प्रत्याशियों को बराबर मत भी मिलते हैं। इसलिए मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिहीन होनी चाहिए। श्री आर्य ने सुझाव देते हुए कहा कि, यदि मतगणना की समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाय तो परिणामों पर जनता का विश्वास बढ़ेगा। जनहित में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना की समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करने हेतु आदेशित करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *