रोडवेज के नियमित कर्मियों को नहीं मिली पगार
रुद्रपुर: रोडवेज के नियमित कर्मियों को अब तक जून का वेतन नहीं मिला है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री मनिंदर सिंह ने वेतन न मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि 27 जुलाई तक भी जून के वेतन का भुगतान न होना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कहा कि बीते वर्ष दिसंबर से कभी भी समय वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार तो तीसरे महीने वेतन ना भुगतान हुआ है। कहा कि संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को बीते 25 जुलाई को जून का वेतन मिला है। नियमित कर्मियों को अब भी वेतन नहीं मिला है। अनियमित वेतन को लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
