मथुरा

ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने पर प्राथमिक विद्यालयो में बच्चों का हुआ स्वागत

मथुरा: मथुरा जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयो में दिनांक 1 जूलाई 2025 दिन बुधवार को ग्रीष्मावकाश अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत विद्यालय परिवार के द्वारा तिलक लगाकर व पुष्प छिटकर किया गया। वही बच्चों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए अभिवादन किया। विद्यालय में गुरु शिष्य के पौराणिक संकल्पना को दोहराया गया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रार्थना सभा के बाद पंक्तिबद्ध बच्चों को तिलक लगाकर उनके ऊपर पुष्प छीटा गया और फिर एक-एक कर कतारबद्ध में सभी को क्लास में भेजा गया । बच्चों ने भी ग्रीष्म अवकाश से वापस आकर शिक्षकों को फूलों के गुलदस्ते देखकर अभिवादन किया तथा पांव को छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रीष्म अवकाश होने से पहले शिक्षकों द्वारा मिले गए होमवर्क को पूरा कर अपने-अपने कक्षा में बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक प्रोजेक्ट तथा बुक से मिला होमवर्क को पूरा करके शिक्षकों को दिखाया।

इस दौरान विकास खंड बल्देव के प्राथमिक विद्यालय ततरोता में प्रधानाध्यापक दीपक तिवारी ने बताया कि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही है और आने वाले दिनों में बच्चे पूरे स्कूल आएंगे। इस अवसर पर स्कूल चलो अभियान की रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर मथुरा ब्लॉक के अन्य प्राथमिक विद्यालयो में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *