विभिन्न मांगो को लेकर कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बाजपुर : 20 गाँव की 5838 एकड़ भूमि के सरकार द्वारा छीने गए भूमिधरी अधिकारों को तत्काल वापस किये जाने, किसानों को एमएसपी गारंटी दिये जाने, बाजपुर चीनी मिल को पीपीपी मोड पर न दिये जाने, चीनी मिल श्रमिकों को तत्काल वेतन दिये जाने, चीनी मिल का मरम्मत कार्य तेजी से कर नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में चीनी मिल शुरू किये जाने, गन्ना मूल्य 500 रूपये प्रति कुंतल घोषित किये जाने, सहकारिता क्षेत्र की प्रथम आसवनी को संचालित कर मिल को सहयोग किये जाने, किसानों के ट्यूबवैल के बिजली बिल माफ किये जाने, टीडीसी बिल्डिंग बेचने में हुए घोटाले की सीबीआई जाँच किये जाने, सहकारी चीनी मिलों व सहकारी समितियों के चुनाव करवाये जाने, खनन में हो रही लूट की सीबीआई जाँच करवाये जाने, महिला व दलित उत्पीड़न बंद किये जाने इत्यादि माँगों को लेकर कांग्रेसियों ने किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिन्दर सिंह लाडी व विधायक प्रतिनिधि डी.के.जोशी की अगुवाई में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को 11 सूत्रीय मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य वरूण कपूर, कांग्रेस ब्लाॅकाध्यक्ष पवन शर्मा, नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, जोरावर सिंह भुल्लर, परवेज शेख, फुरकान
रजा, बलवीर सिंह कालू, अनिल सैन, उस्मान अली, सादक हुसैन, निसार अहमद, आदित्य चानना, महेश कुमार , धर्मवीर दिवाकर आदि थे।
