गृह मंत्रालय भारत सरकार से आईटीआई थाना को राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का प्रमाण पत्र
उत्तराखंड : आईटीआई थाने को मिला ‘बेस्ट थाना’ का खिताब, थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह कोश्यारी की मेहनत रंग लाई कप्तान मणिकांत मिश्र के कुशल नेतृत्व में यह सफलता मिली है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के आईटीआई थाना ने राज्य स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस थाने को ‘बेस्ट थाना’ का खिताब मिला है, जो कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुविधा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह सम्मान थाने के थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह कोश्यारी और उनकी टीम की मेहनत का नतीजा है। कप्तान उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र के नेतृत्व में यह सफलता मिली है।
आईटीआई थाना ने बीते कुछ महीनों में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई, अपराधियों की धरपकड़ और जनता के साथ बेहतर तालमेल में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह कोश्यारी ने अपने नेतृत्व में टीम को संगठित किया और थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की।
थाने ने नागरिकों के साथ संवाद को प्राथमिकता दी है। शिकायत निवारण के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए गए, जिससे लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा। जनसुनवाई और महिला सुरक्षा को लेकर किए गए प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया।
उत्तराखंड सरकार ने ‘बेस्ट थाना’ का सम्मान प्रदान करते हुए थानाध्यक्ष और उनकी टीम की सराहना की। यह पुरस्कार न केवल आईटीआई थाने के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।