बाजपुर के विकास के लिए राजकुमार है जरूरी : पं0 अविनाश शर्मा
बाजपुरः निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में मझरा प्रभु में वार्डवासियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष पं0 अविनाश शर्मा ने कहा कि जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहे है और आगे भी जनता के लिए हर तरह से तैयार है। बाजपुर के विकास के लिए राजकुमार जरूरी है। राजकुमार ने जनता के दिलो में एक अलग जगह बनायी है। आज का मौहाल राजकुमार के लिए ही है सब लोग राजकुमार को जिताने का मन बना चुके है। श्री शर्मा ने जनता से अपील कर कहा कि आने वाली 23 जनवरी को चुनाव निशान बल्ला पर मोहर लगाकर राजकुमार को अपना स्नेह एंव आर्शीवाद दे।
नगर पालिका चेयरमैन पद पर प्रत्याशी राजकुमार ने कहा कि जिस तरीके से वार्डवासियों ने आज ये सम्मान किया उसके लिए मै मातृशक्ति ,युवाओ और बुजुर्गो का बहुत आभारी हॅू।
सभा को संबोधित करते हुए पं0 जितेन्द्र शर्मा सोनू ने कहा कि राजकुमार को जनता का जन समर्थन मिल रहा है। बाजपुर की जनता अब राजकुमार के लिए मन बना चुकी है आज बाजपुर की जनता बदलाव चाहती है उन्होने कहा कि नि0 चेयरमैन विकास के नाम पर केवल टाईल रोड तक ही सीमित रह गये।