अबकी बार बाजपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार : हैरी
बाजपुरः जिला मंत्री भाजपा हरजसपाल सिंह हैरी ने कहा कि बाजपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। उन्होने कहा कि जनता अब मन बना चुकी है कि भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा को विजयी बनाना है।। नगर के विभिन्न वार्डो में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चल रहे है। भाजपा केन्द्र और राज्य में विकास को प्राथमिकता की तर्ज पर रखा है जिस कारण लगातार भाजपा हर चुनाव में अपना परचम लहरा रही है। उन्होने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास के लिए गौरव शर्मा को जीताना आवश्यक है। उन्होने कहा कि भाजपा एक टीम की तरह काम कर रही भाजपा प्रत्याशी की जीत पक्की है। उन्होने नगर पालिका क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की आने वाली 23 तारीक को भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी गौरव शर्मा को विजयी बनाए।