कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते पुनः पालिकाध्यक्ष बनने जा रहे है: वरूण कपूर
बाजपुरः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वरूण कपूर ने कहा कि बाजपुरवासियों को हमेशा से ही कांग्रेस पर विश्वास रहा है जिस कारण लगातार कांग्रेस का चैयरमैन बनता रहा है। श्री कपूर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते ने पूर्व में भी विकास किया और चुनाव जीतने के बाद भी विकास को गति देंगे। उन्होने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जो विकास कार्य बाजपुर क्षेत्र के लिए किये यह सब लोग भलि भांति जानते है। उन्होने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य यहां का प्रतिनिधित्व करते है जिस कारण क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो में सबसे ज्यादा विकास देखने को मिला है । कांग्रेस के बढते जनाधार से कुछ लोग बौखला गये है। उन्होने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते को मिल रहा है। उन्होने अपील करते हुए कहा कि आने वाले 23 जनवरी को हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर गुरजीत सिंह गित्ते को विजयी बनाते हुए पुनः पालिकाध्यक्ष के रूप में अपना स्नेह और प्यार दे।