आधी सड़क बही, नालों के उफान पर आने से हड़कंप
कालाढूंगी: विधानसभा के चकलुवा में राजकीय राजमार्ग को भारी नुकसान हुआ है। जिससे हल्द्वानी रामनगर मोटर मार्ग बाधित हो गया है। भारी बारिश के कारण नाले के उफान पर आने से हादसा भी हो गया। राजमार्ग की आधी सड़क भारी बारिश में बह गई है। उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु किया और आधी बहुत चुकी सड़क पर ध्यान से चलने का यात्रियों से आग्रह भी किया। बहरहाल ऐसे मौसम में लगातार हो रही बारिश के चलते कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। उपजिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रभारी तहसीलदार कालाढूंगी युगल किशोर पांडेय समेत समस्त राजस्व उपनिरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में तैनात हैं।
