गन्ना राज्यमंत्री सरदार मंजीत सिंह का जोरदार स्वागत ,नगर में रोड शो निकाला
बाजपुर: सरदार मंजीत सिंह राजू को उत्तराखंड गन्ना विकास सलाहाकार समिति के सह-अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चकरपुर से रोड शो की शुरूवात करते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए निकाला। इस दौरान शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
देर शाम को श्री मंजीत सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,स्थानीय लोग एकत्रित हुए। श्री मंजीत सिंह राजू के राज्यमंत्री बनने पर लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मंजीत सिंह राजू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठा,ईमानदारी से निभाएगे। सभी को साथ लेकर चलेगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुमुखी विकास हो रहा है राज्य उन्नति की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ इन्होंने कहा है कि राज्य की किसानों की हर समस्या का समाधान करेगें।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह हैरी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, भाजपा नेता कुलविंदर सिंह किंदा,भाजपा नेता गौरव शर्मा,मण्डल अध्यक्ष टिंकू यादव, गोपाल कोछड़, जगदीश पांडे ,रघुवीर सिंह,गुरमुख सिंह,गुलाम मुस्तफा, योगेश,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी,रामकिशन आदि मौजूद थे।