पाण्डेय द्वारा अटल उत्कृष्ट इंटर काॅलेज के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब
गदरपुर : गदरपुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा अटल उत्कृष्ट इंटर काॅलेज के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़े जनसैलाब ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। होली मिलन समारोह में दिग्गज कांग्रेसी विधायक तिलकराज बेहड़ सहित तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गजों की भागीदारी ने चार चाँद लगा दिये। होली मिलन समारोह में उमड़े भारी जनसैलाब से गदगद गदरपुर के लोकप्रिय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सबको होली की शुभकामनायें देते हुए आगंतुकों का तहे दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह रंगों का त्यौहार सभी के जीवन को खुशियों के रंगों से भर दें।
कार्यक्रम में पहुँचे दर्जा मंत्री व पूर्व सांसद बलराज पासी, काशीपुर विधायक स. त्रिलोक सिंह चीमा, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जसपुर के पूर्व विधायक डाॅ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, कांग्रेसी नेता अरूण शुक्ला ‘किन्नू’, बाजपुर गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान स. कुलविन्दर सिंह किन्दा समेत तमाम दिग्गजों ने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी।