उत्तराखंडसल्ट

सल्ट से कंचन रावत बनी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख

सल्ट: विकासखंड सल्ट में आज ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी करने पहुँची पूर्व विधायक रणजीत रावत की पुत्रवधु कंचन रावत ने नामांकन किया, उनके विपक्ष में किसी अन्य के द्वारा दावेदारी नहीं करने पर उन्हें निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया।

वहीं रणजीत रावत के पुत्र विक्रम रावत ने ज्येष्ठ प्रमुख के लिए नामांकन किया उन्हें भी निर्विरोध घोषित किया गया, कनिष्ठ प्रमुख के लिए नामांकन करने पहुँची कंचना देवी को भी निर्विरोध चुना गया, इस प्रकार तीनों पदों पर कांग्रेस ने निर्विरोध कब्जा कर लिया।

सल्ट ब्लॉक में इस बार ब्लॉक प्रमुख पद महिला आरक्षित होने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत की धर्मपत्नी कंचन रावत ने दावेदारी की, उनके ब्लॉक प्रमुख बनने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है, वहीं सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने किसी भी पद के लिये दावेदारी नहीं की। तीनों पदों पर कब्जा करने के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने तीनों जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *