मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारा
बाजपुरःनगर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारा। बिना फार्मासिस्ट संचालित हो रहे कृष्णा और जगदीश मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबन करने की संस्तुति की गई। इन्हें तत्काल बंद करा दिया गया। बुधवार को वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने संयुक्त टीम के साथ बाजपुर शहर स्थित कृष्णा मेडिकल, जगदीश, जय और ओम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। कृष्णा और जगदीश मेडिकल स्टोर पर फॉर्मासिस्ट नही पाया गया। मन प्रभावी औषधियों के बिल का सत्यापन भी नही पाया गया। इसके साथ ही अन्य खामियां मिलने पर लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए मेडिकल स्टोर बंद करा दिया गया टीम में औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, निधि शर्मा, अर्चना गहतोड़ी, पूजा जोशी, पूजा रानी शर्मा, पंकज पंत, हर्षिता, एसआई देवेंद्र मनराल आदि शामिल रहे।
