उधम सिंह नगरबाजपुर

बाजपुर में कांग्रेस की हुई बैठक, जिला अध्यक्ष चयन को लेकर हुआ मंथन

बाजपुर:संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बाजपुर में कांग्रेस की एक अहम कार्यकर्ता बैठक दोहरा स्थित एक होटल में आयोजित हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री श्री राव दान सिंह ने प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, लोहाघाट विधायक कुशाल अधिकारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पीसीसी सदस्य वरुण कपूर तथा प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में ऊधमसिंह नगर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *