देहरादून में दो दिवसीय ट्रेड फेयर हुआ शुरू, गीता धामी हुई मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल
देहरादून : राजधानी देहरादून के निजी होटल में फिक्की फ्लो संस्था द्वारा दो दिवसीय फ्लो ट्रेड फेयर और बाज़ार की शुरुआत हो चुकी है जिसके पहले दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई और उन्होंने इस ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया। इस बीच फिक्की फ्लो की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि फिक्की फ्लो महिला उद्यमियों का एक संगठन है।
और इसके माध्यम से कई महिलाएं अपनी कारीगरी से अलग-अलग प्रकार का सामान बना रही है जिससे उन्हें रोज़गार मिल रहा है। वहीं इसके साथ मुख्यमंत्री धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने कहा कि फिक्की फ्लो हमारे प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन प्लेटफॉर्म है और सरकार के अलावा विभिन्न संस्थाएं भी इन महिलाओं को सहयोग कर रही हैं।
