उधम सिंह नगरबाजपुर

जनहितार्थ कार्यों के लिए सदैव याद किये जायेगें एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी

बाजपुर : एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी के नगर आयुक्त नगर निगम रूड़की के पद पर स्थानांतरित होने पर क्षेत्रीय सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी। लगभग 4 वर्ष के लंबे अंतराल में एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी ने अपनी कार्यप्रणाली से क्षेत्रवासियों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। जनहितार्थ कार्यों के लिए एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी सदैव याद किये जायेगें। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की फरियाद को सुन उसे न्याय दिलाने का प्रयास किया। वर्षाें से अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क का जीर्णोंध्दार, चकरपुर अण्डरपास पर जलनिकासी की समस्या का स्थाई समाधान, शाॅपिंग काॅम्पलैक्स में सुरक्षा की दृष्टि से चैनल गेट लगवाना, शौचालय निर्माण इत्यादि समेत तमाम कार्य उनकी उपलब्धियों में शुमार हैं।
इस मौके पर अनिल बाल्मीकि,आशीष ठाकुर,  प्रमोद राजहंस,रवि सरना,हेम काण्डपाल, रामदास, सुनील शर्मा, देवेन्द्र पाल शर्मा, राजू वाल्मीकि, भगवंत सिंह म्यान, सोनू श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, सुखविन्दर सिंह, राजू चन्द्रा, सैंटी लाला, भूरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *