उधम सिंह नगरबाजपुर

 ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जश्न में बाजपुर में निकला जुलूस, शांति और उल्लास के साथ मना पर्व

बाजपुरः मुस्लिम धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पर्व ईद-ए-मिलाद-उन-नबी आज पूरे देशभर में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बाजपुर में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े ही शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। बता दें बाजपुर में यह जुलूस मुंडियाकला से शुरू हुआ, जो कि मुड़िया पिस्तौर, मेन रोड, चीनी मिल और मजरा बक्श होते हुए वापस मुंडियाकला जाकर संपन्न हुआ।
इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया। आपको बता दें ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। वहीं कुछ मुसलमान इस दिन को जश्न के रूप में मनाते हैं, तो कुछ इसे एक आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण दिन के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर बाजपुर में मस्जिदों को सजाया गया हैं, जगह-जगह पर जलसे आयोजित किए गए और मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *