उत्तराखंडनैनीताल

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव,हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से सामान्य प्रक्रिया की ओर बढ़ता दिख रहा है

नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हुए बवाल के बाद अब मामला हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से सामान्य प्रक्रिया की ओर बढ़ता दिख रहा है। कांग्रेस ने भाजपा पर उनके जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया था, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और अपने सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया।
मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 10 जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस कस्टडी में सुरक्षा के साथ मतदान कराने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस सभी 10 सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय लेकर पहुंची, जहां मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही, हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं और आवश्यकता पड़ने पर मतदान की समय सीमा बढ़ाने के भी संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *