गन्ना मंत्री बहुगुणा ने चीनी मिल में कार्यरत मृतक श्रमिकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे
बाजपुर : गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चीनी मिल बाजपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की सहकारी चीनी मिलों में कार्यरत मृतक श्रमिकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे ।
इस अवसर पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, जसपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, दर्जा गन्ना राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू,पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ,भाजपा नेता गौरव शर्मा,प्रधान प्रबंधक गोपाल सिंह चौहान , भाजपा मंडल अध्यक्ष टींकू यादव आदि उपस्थित रहे ।
